फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Assault on obscene gestures, cameraman who went to save friend was beaten with a stick, died

Deoria News: डीजे पर डांस में अश्लील इशारे करने पर मारपीट, दोस्त को बचाने गए कैमरामैन को डंडे से पीटा, मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Assault on obscene gestures, cameraman who went to save friend was beaten with a stick, died
कैमरामैन विकास की मौत से गुस्साएं सड़क जाम किए लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेेखुई गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई घटना, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेेखुई गांव के सवलगढ़ही टोले पर तिलक समारोह में शुक्रवार की रात डीजे पर डांस के दौरान अश्लील इशारे करने पर मारपीट हो गई। दोस्त को पिटता देख उसे बचाने गए कैमरामैन को हमलावरों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल कैमरामैन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गांव के ही आठ युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गांव के अदालत निषाद के लड़के की तिलक थी। इसमें गांव के दिनेश निषाद का बेटा विकास निषाद 20 वर्ष वीडियो रिकॉर्डिंग करने गया था। विकास समारोह में कैमरा चलाकर परिवार का भरण पोषण में सहयोग करता था। तिलक के बाद गांव के युवक डीजे पर डांस करने लगे। इस दौरान विकास कैमरा रखने घर चला गया। डीजे पर डांस कर रहे कुछ युवक अश्लील इशारा करने लगे। जिस पर मारपीट होने लगी। कुछ युवक गांव के ही दीपक 22 वर्ष को पीटने लगे। कैमरामैन विकास को दोस्त दीपक की पिटाई की खबर मिली, तो वह उसे बचाने पहुंच गया। हमलावर दीपक को छोड़ कर विकास की पिटाई करने लगे। डंडे से सिर पर कई वार किए। परिजन विकास को बाइक से लेकर गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सिर में गंभीर चोट देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर पहुंचते ही शनिवार सुबह विकास की मौत हो गई। विकास की मौत की खबर गांव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। गांव में तनाव की स्थिति की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। मां संजू देवी और बहन मुस्कान, साधना और काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता एक माह पहले ही विदेश से घर लौटे हैं। जवान बेटे की मौत ने पिता को झकझोर कर रख दिया। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

सीओ जिलाजीत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता दिनेश कुमार की तहरीर पर गांव के ही वीरू निषाद, अनिल, राहुल, कृष्ण मोहन, अंबिका, अभय और सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दोस्ती निभाने में चली गई विकास की जान
तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दोस्त दीपक के पिटाई की खबर सुनते ही विकास उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। दोस्ती निभाने में विकास की जान चली गई। गांव में दीपक और मृतक विकास को लोग अक्सर साथ देखते थे। घायल विकास को लेकर दीपक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ता रह गया और उसकी गोरखपुर में मौत हो गई। दीपक दोस्त विकास के मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था, वह गोरखपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर दहाड़े मार कर रोने लगा।

-------
जाम से एक घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
रामलक्षन। सेखुई गांव में कैमरामैन विकास की हत्या से गुस्साएं ग्रामीणों ने रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग को शनिवार की दोपहर जाम कर दिया। कटाई चौराहे पर जुटे गांव वालों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम होने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। तेज धूप में सड़क जाम किए लोगों को मनाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। माहौल गर्म होते देख मौके पर पांच थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed