फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ashok nominated state vice president of sp obc front

सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अशोक

Sun, 28 Mar 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
ashok nominated state vice president of sp obc front
सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अशोक
विज्ञापन

देवरिया। संयुक्त निदेशक विजिलेंस पद से आवश्यक सेवानिवृत्ति लेकर सपा की राजनीति शुरू करने वाले अशोक सिंह कुशवाहा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राघवनगर आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीजी की शिक्षा अर्जित करने के दौरान इनका छात्र राजनीति में गहरी रुचि रही है। वे समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया को अपना आदर्श मानते रहे हैं। छात्र राजनीति व सेवा काल में भी समाजवादी विचारधारा को बढ़ावा देने का काम करते रहे। इन्होंने संयुक्त निदेशक विजिलेंस पद से आवश्यक सेवानिवृत्ति लेने के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़ कर एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे। प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पूर्व सांसद हरिवंश सहाय, सपा विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, सपा नेता डॉ अरविंद सहाय, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, जयश्री यादव, दशरथ मौर्य, अजय यादव, सूरज सिंह सेंगर, इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव आदि ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक विचारधारा के साथ समतामूलक समाज बनाने में विश्वास करती है, नेतृत्व के निर्देश पर समानता के सिद्धांत पर काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed