फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ashok elected president of tax bar association

टैक्स बार के अध्यक्ष अशोक और महामंत्री बने कासिम

Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ashok elected president of tax bar association
टैक्सबार एसोसिएशन के नव निर्वातिच पदाधिकारी। - फोटो : DEORIA
टैक्स बार के अध्यक्ष अशोक और महामंत्री बने कासिम
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह एवं साधारण सभा की बैठक में हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। टैक्स बार एसोसिएशन की 16वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार की देर रात सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सत्र 2020-2022 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिंद्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री कासिम मेहंदी, कोषाध्यक्ष राकेश पाठक, संयुक्त सचिव राजीव कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रोशन जायसवाल, संतोष कुमार मिश्र, राघव शरण श्रीवास्तव चुने गए।

मौके पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बेहतर कार्य करने की बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष एलपी जायसवाल ने कहा कि आशा है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों के लिए अधिक सजगता से काम करेगी। पूर्व महामंत्री शांति स्वरूप दुबे ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के सदस्य पुराने बचे हुए कार्यों को तत्परता के साथ पूर्ण करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से अधिवक्ता हित में कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एएन सिंह, दीपक, आनंद गोयल, कृष्णानंद सिंह, धीरज श्रीवास्तव, चेतन अग्रवाल, अजय मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अमरीश अग्रवाल, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed