Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Asha workers will receive their honorarium before Diwali.

Deoria News: दिवाली से पहले आशा को मिलेगा मानदेय

Sat, 07 Nov 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will receive their honorarium before Diwali.
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग के कर्मचारियों के मानदेय भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और अन्य संबंधित कर्मचारियों के भुगतान की स्थिति जानी। डीएम ने सभी कर्मचारियों का भुगतान दिवाली पर्व से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में डीएम ने दोनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित भुगतान की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी आशा, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को अक्तूबर माह का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की भुगतान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), आईसीडीएस को निर्देश दिए कि जनपद में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित कर्मचारियों का लंबित मानदेय दिवाली से पूर्व अनिवार्य रूप से कर दिया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिन्हा और जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed