फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   As the wind speed increased, the power supply faltered

Deoria News: हवा की रफ्तार बढ़ते ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
As the wind speed increased, the power supply faltered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर। हवा तेज चलने और तापमान बढ़ते ही बिजली निगम के संसाधन डगमगाने लगे हैं। बृहस्पतिवार को हवा के झोंके से दो विद्युत उपकेंद्र के छह फीडर से जुड़े 280 गांव में दिन भर आपूर्ति ठप रही।
कही जंपर, पेड़ की डाली तो कही फ्यूज उड़े। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद गजहड़वा से आपूर्ति बहाल कर दी गई, मगर बनकटिया दुबे के उपभोक्ताओं को रात 11-30 बजे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिनभर बिजली नहीं मिलने से सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल के पंखे कूलर बन्द रहे। शाम चार बजे के बाद हवा की रफ्तार धीमी होने पर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। गजहड़वा बिजली घर से शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। जबकि बनकटिया दुबे के कर्मचारियों के प्रयास से रात करीब 11:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। बनकटिया उपकेंद्र के जेई अवधेश कुमार ने बताया की गर्मी में शॉर्ट सर्किट से आग ज्यादा लगते हैं। इसे रोकने के लिए हवा की गति बढ़ने पर ग्रामीण फीडर की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। हवा की गति कम होने पर आपूर्ति सुचारू रूप से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed