फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arresting the masked sharpshooter became a challenge

Deoria News: नकाबपोश शार्पशूटर की गिरफ्तारी बनी चुनौती

Fri, 05 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Arresting the masked sharpshooter became a challenge
खुखुंदू। खजुरी करौता मठ केशोराम में तीन माह पहले आई बरात में कुशीनगर के तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या में नकाबपोश शार्पशूटर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुआ, तब तक अन्य दो नामजद आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई। नकाबपोश बदमाश की गिरफ्तारी के संबंध में बात करने पर पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। उधर, दोनों नामजद हत्यारोपियों की जमानत के बाद मृतक का परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात बीते माह 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठ केशोराम निवासी अनिल गिरी के घर आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की भोजन करते समय नकाबपोश शार्पशूटर बरात के बीच आकर उनकी कनपटी पर असलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश वहां से असलहा लहराते हुए बड़ी असानी से भाग निकला। पुलिस इस मामले में मृतक के गांव निवासी पप्पू भारती और रणधीर निषाद को नामजद करते हुए नकाबपोश शार्पशूटर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। नामजद हत्यारोपियों को जेल भी भेजा गया। इधर, हत्याकांड के बाद से ही नकाबपोश शार्पशूटर की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने तीन टीमें गठित कीं। बावजूद इसके अबतक उसे पकड़ना तो दूर उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। जबकि दोनों नामजद हत्यारोपियों को जमानत भी मिल चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें लगी हुई है, उम्मीद है कि जल्द ही नकाबपोश शार्पशूटर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नकाबपोश शार्पशूटर ऊंची रसूख वाला है, पुलिस उसके पास जाने से घबरा रही है। नकाबपोश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए नासूर बन गई है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि जहां भी नकाबपोश के बारे में सुराग मिल रहा है। टीम पहुंच रही हैं। मगर अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed