{"_id":"618ac49567a8f907086330b0","slug":"arrest-deoria-news-gkp415797152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार बाइक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की चार बाइक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का मंगलवार को सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ तीन वाहन चोरों को कतरारी के निकट से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए एक आरोपित के खिलाफ शराब तैयार करने का भी मुकदमा रूद्रपुर कोतवाली में दर्ज पहले से दर्ज है।
सीओ ने बताया कि शहर में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी। सुबह कोतवाल नवीन कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए कतरारी चौराहे के पास पहुंचने वाले हैं। इस पर उन्होंने सेंटर चौकी प्रभारी प्रह्लाद गौंड और दरोगा वीरेंन्द्र कुमार को मौके पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका और कागजात मांगा गया तो वे नहीं दिखा पाए। जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस इनकी निशानदेही पर तीन और चोरी की बाइक बरामद की। पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू, कतरारी गांव निवासी राजकुमार और तिवारी सरौरा निवासी विकेस राजभर के रूप में हुई।
पिंटू पर दर्ज हैं पांच मुकदमा
देवरिया। वाहन चोरी के आरोप में पकड़े रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में पांच मुकदमे दर्ज हैं। धोखाधड़ी कर नकली शराब तैयार करने का मुकदमा रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज है। वहीं सदर कोतवाली में एनडीपीएस सहित अन्य मामले में दर्ज है।