Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aqi reached upto 170

Deoria News: हो जाइए सजग, शहर का एक्यूआई लेवल बढ़ा

Thu, 11 Apr 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
aqi reached upto 170
रामगुलाम टोला मुहल्ले में कूडे के ढेर को फेकने के बजाय लगा देते है आग।संवाद
फोटो
विज्ञापन

हवा हुई प्रदूषित, आईक्यूआई लेवल पहुंचा 171, डाॅक्टरों की राय, घर से कम निकलें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की आबो-हवा बिगड़ गई है। तापमान के बढ़ने और गेहूं की फसल व डंठल के जलने से वातावरण में जहर घुल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल 150 को भी पार कर गया है। ऐसे में सेहत को लेकर सावधान हो जाएं।मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की ओपीडी में सांस, गले और आंखों से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। डाॅक्टर दवा के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम तेजी से बदला है। गर्मी बढ़ने के साथ वातावरण में नमी हाेने के कारण शुष्क हो गया है। तेज हवा और धूल उड़ रही है। गेहूं सहित अन्य तैयार फसल की कटाई, मड़ाई का कार्य भी जोरों पर है। इससे गर्दा उठ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी और हवा से जिले में आग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक हजार बीघा से अधिक फसल आग की भेंट चढ़ गई है। इसका असर भी हवा पर पड़ रहा है। इससे हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईक्यूआई लेवल सौ के पार हो गया है। मंगलवार को 161 तो बुधवार को बढ़कर 171 पर पहुंच गया है। इससे हवा प्रदूषित हो गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सांस, गले और आंख के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग में सांस, अस्थमा, एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर रोज 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं, बुधवार को ईएनटी में गले में खरास, चुभन के 40 और आंख में जलन, लालीपन की समस्या लेकर पहुंचे 60 लोगों का इलाज किया गया। उन्हें दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वहीं, क्रोनिक बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

वातावरण में हवा स्तर खराब होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम जाती है। इससे बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। सामान्य लोगों को वायु प्रदूषण से एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। जबकि आंख में भी परेशानी हो सकती है। आंख में जलन, लालीपन हो जाता है। नजर भी कमजोर हो सकती है। हवा में आक्सीजन लेवल कम होने से भी दिक्कत हो सकती है। हृदय रोगियों और क्रोनिक बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
-डॉ. विजय गुप्ता फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज

वायु प्रदूषण के कारण सांस, अस्थमा के मरीजों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रदूषण के कारण अस्थमा का अटैक हो सकता है। इसमें सांस तेज फूलती है। आंख, नाक से पानी आता है। नाक जाम भी हो सकती है। वहीं, सीओपीडी के मरीजों को सांस के साथ सुबह में सूखी खांसी, सीने में जकड़ हो सकती है। ज्यादा समय तक रहने पर फेफड़े सिकुड़ भी सकते हैं। इसके लिए बचाव जरूरी है। बाहर हवा में अधिक समय न रहें। बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। पानी का अधिक पीएं। तले, मसाला, घी आदि के सेवन से परहेज करें। पौष्टिक व सुपाच्य भोजन का सेवन करें। नियमित दवा और इन्हेलर लेते रहें।
-डॉ. अनुराग शुक्ला, चेस्ट व श्वांस रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज

धूल के कण ऊंचाई तक जाकर वायुमंडल में मिलकर बढ़ा रहे प्रदूषण
..फोटो

देवरिया। खेतों में इन दिनों गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों की मड़ाई का कार्य चल रहा है। कहीं-कहीं पराली भी जलाई जा रही है। तेज हवा और लू भी चल रही है। ऐसे में वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर एकाएक बढ़ गया है।
बताते हैं कि पहले इस समय खेतों में बैलों से मड़ाई या दौरी होती थी। ऐसे में उसके धूल के कण ऊपर नहीं जाते थे। अब सारा कार्य मशीन से हो रहा है। ऐसे में इससे निकलने वाले धूल के कण ऊंचाई तक जाकर वायुमंडल में घुलमिल जा रहे हैं। इस समय तापमान भी अधिक है और गर्म हवा भी चल रही है। दूसरे राज्यों व जिलों से भी धूल कण इधर आ जा रहे हैं। ऐसे में यह हमारे वायुमंडल में घुलकर प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दे रहे हैं। इसलिए एक्यूआई का स्तर बढ़ा हुआ है। सड़कों पर वाहनों से निकलने वाला धुआं भी इसे बढ़ाने में प्रमुख योगदान दे रहा है।-
-प्रो. हरिशंकर गोविंद राव, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, बीआरडी पीजी कॉलेज
फोटो
किसान हो जाएं सतर्क, 14 व 15 को हो सकती है बारिश
देवरिया। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि, तापमान में बढ़ने के कम आसार दिख रहे हैं, लेकिन तीन दिन बाद मौसम में परिवर्तन को लेकर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार व सोमवार को बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। वहीं, पछुआ हवा व गर्मी के कारण लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं, आग की घटनाएं हो रही हैं। फसलों की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ किसान सुस्त हैं। उन्हें तेजी लाने की जरूरत है, नहीं तो फसल बर्बाद हो सकती है।

राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तापमान के अब बढ़ने की कम संभावना है। तीन दिन बाद बादल आएंगे, 14 और 15 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। मौसम में परिवर्तन को लेकर किसान सतर्क हो जाएं। खेत में पक कर तैयार अपनी फसल के कटाई, मड़ाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लें और अनाज को सुरक्षित कर लें। लापरवाही बरतने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बताया कि पछुआ हवा चलने से धूल उड़ रही है। इसका असर आईक्यूआई पर भी पड़ रहा है। अगले माह हवा का रुख बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed