फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Apwa CM's effigy

एपवा ने सीएम का पुतला जलाया

Fri, 15 Jul 2016 10:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 15 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Apwa CM's effigy
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। कच्ची शराब के धंधा पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि आपराधिक घटनाओं के पीछे शराब एक प्रमुख कारण बन रही है। मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


 एपवा कार्यकर्ता शुक्रवार को राघवनगर स्थित कार्यालय में एकत्र हुई। यहां से नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस में पहुंची। इसके बाद सुभाष चौक पहुंचकर सभा शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि जिले में हर रोज बड़ी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस का अपराध पर नियंत्रण नहीं है। लूट, हत्या और बलात्कार आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन



कार्रवाई के नाम पर पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है। इसके चलते केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। आपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो आर पार का संघर्ष किया जाएगा। पुतला दहन में सुमन, किसमती, शोभा, सुमित्रा राय, आशा, कुसलावती, कमली, अमरावती, गुुड्डी, मीना, सोनमती, हाजरा खातून, कमरुन्निसा, बसंती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed