फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   apurva got 2nd positin in tabla in state

अपूर्व कृष्ण तिवारी को तबला वादन में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Fri, 21 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
apurva got 2nd positin in tabla in state
लखनऊ में तबला वादक अपूर्ण कृष्ण को सम्मानित करती मालिनी अवस्थी व अन्य - फोटो : SALEMPUR
अपूर्व कृष्ण तिवारी को तबला वादन में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव में मालिनी अवस्थी के हाथों हुए सम्मानित
संवाद न्यूूज एजेंसी
घांटी बाजार। भटनी के गोपालपुर गांव निवासी अपूर्व कृष्ण तिवारी को तबला वादन में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। उनको हाल ही में उल्लास उत्सव के प्रादेशिक प्रतियोगिता में लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी व आयोजन समिति के हाथों पुरस्कृत किया गया है। अपूर्ण कृष्ण की सफलता पर परिवारीजन व क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
भटनी के गोपालपुर गांव निवासी जितेंद्र नाथ तिवारी के छोटे पुत्र अपूर्व कृष्ण तिवारी वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत एवं मंच कला संकाय के वाद्य विभाग में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र के रूप में अध्यनरत हैं। वह उतर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उल्लास उत्सव के प्रादेशिक प्रतियोगिता 2021-22 में एकल तबला वादन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे है। इसके लिए उनको द्वितीय पुरस्कार गायिका मालिनी अवस्थी के द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अपूर्व की इस सफलता की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। लोग क्षेत्र में हुए श्रीराम चरित मानस पाठ में उनके द्वारा बजाए गए तबले की धुन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अपूर्ण ने सफलता का श्रेय अपने पिता जितेंद्र नाथ तिवारी, मां रीता तिवारी को दिया है। अपूर्व के पुरस्कृत होने पर योगेन्द्र नाथ दुबे, शंभू नाथ यादव, बालेंदु दुबे, राजेश पाण्डेय, इंदल यादव, आलोक दूबे आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed