फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Approval received: Barhaj-Sonughat road will be made four-lane at a cost of Rs 170 crore.

मिली मंजूरी: 170 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा बरहज-सोनूघाट मार्ग

Sun, 22 Feb 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Approval received: Barhaj-Sonughat road will be made four-lane at a cost of Rs 170 crore.
बरहज (देवरिया)। जनपद मुख्यालय से मऊ और वाराणसी के अलावा बिहार प्रांत को जोड़ने वाले सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 170 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस सड़क पर होली बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सड़क को बरहज में रामजानकी मार्ग से जोड़ा जाएगा। जिससे रामजानकी मार्ग की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन

बरहज-सोनूघाट मार्ग जनपद मुख्यालय के अलावा मऊ, वाराणसी आदि जिलों के साथ-साथ बिहार प्रांत को जोड़ता है। इस जर्जर सड़क के फोरलेन निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका के अलावा सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी आदि ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर आवाज उठाई थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से जर्जर सड़क को 10 मीटर चौड़ा बनाए जाने के लिए आंकलन रिपोर्ट प्रेषित किया गया था। जिस पर तकनीकी टीमों द्वारा मंजूरी भी दे दिया गया था। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शासन ने इसे फोरलेन के लिए मंजूरी दे दी है। इस सड़क को बरहज के लवरछी बाइपास पर रामजानकी मार्ग से जोड़ा जाएगा। दोनों फोरलेन के बरहज में मिलने से इस सड़क की उपयोगिता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 170 करोेड़ की लागत से 21.750 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया वित्त विभाग और टेंडर तक पहुंच गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस सड़क के बनने से जहां वाहनों का दबाव कम होगा। वहीं लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन बनने से जाम से मिलेगी राहत, समय की होगी बचत
सोनूघाट-बरहज मार्ग जनपद मुख्यालय के अलावा मऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और लार के रास्ते बिहार प्रांत को जोड़ती है। वाहनों का दबाव बढ़ने और करीब 21.750 किलोमीटर सड़क संकरी होने के कारण आवागमन दुरूह हो गया है। इस सड़क पर अक्सर मार्ग दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। लोगों का कहना है कि सड़क के फोरलेन बनाए जाने और रामजानकी मार्ग से जोड़ने से इस सड़क से जुड़े गांवों का विकास होगा। वहीं लोगों को जाम के झाम से राहत मिलने के साथ समय की भी बचत होगी।
बरहज-सोनूघाट मार्ग के फोरलेन बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर समय से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
क्षितिज जायसवाल- सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed