फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Apply for free coaching for competitive exams from five

Deoria News: प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए पांच से करें आवेदन

Fri, 03 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Apply for free coaching for competitive exams from five
देवरिया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी एवं यूपी टीईटी व सीटीईटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी 10 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेईई-नीट की प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 मार्च सुबह 11 बजे से 01.30 बजे तक, एनडीए-सीडीएस एवं यूपीएससी-यूपीपीएससी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 26 मार्च, एसएससी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 मार्च तथा सीटीईटी-यूपीटीईटी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 28 मार्च सुबह 11 बजे से 01 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने की अनुमानित तिथि 10 अप्रैल एवं कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि 17 अप्रैल को निर्धारित है।
विज्ञापन


739408999 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं छात्र
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए कनिष्ठ सहायक संजय मिश्र के मोबाइल नंबर 7394089991 पर कार्यालय अवधि में (10 से सायं 05 बजे तक) जानकारी ली जा सकती है। आवेदक अपना आवेदन पत्र जमा करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णत: नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पात्रता
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन की पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया कि जेईई-नीट के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी-यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। एनडीए की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। सीडीएस के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। यूपी टीईटी-सीटीईटी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु शिक्षा स्नातक (डीएलएड/बीएड) अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed