फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   application for upca

Deoria News: यूपीसीए में पंजीकरण के लिए आवेदन 22 तक

Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
application for upca
उत्तर प्रदेश में ट्रायल के दौरान पंजीकरण होना है आवश्यक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण के लिए 22 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। यूपी में ट्रायल देने के लिए यह आवश्यक है। जो खिलाड़ी अभी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय से फॉर्म लेकर आवेदन कर सकते हैं।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं सीनियर खिलाड़ी नागेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सत्र 2023-24 में पंजीकरण कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में क्रिकेट से जुड़े ऐसे खिलाड़ी जो किसी कारणवश अभी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में किसी भी आयु वर्ग में ट्रायल के दौरान पंजीकरण होना अनिवार्य शर्त है।
विज्ञापन

आवेदन फार्म प्रतिदिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के भुजौली काॅलोनी में पानी की टंकी के पास स्थित कार्यालय पर मिलेगा। महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी जो प्रदेश में खेलना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित आयु समूह का आवेदन भरने के लिए दो फोटो, जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की एक छायाप्रति आवेदन के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed