फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Application date extended till 25 February

Deoria News: आवेदन तिथि 25 फरवरी तक बढ़ी

Fri, 20 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Application date extended till 25 February
देवरिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना की उप-योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्ययोजना के जनपद स्तर पर संचालन के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

यह योजना का क्रियान्वयन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। चिकित्सा सेवाओं के तहत 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था जनित रोगों की जांच, विशेष रूप से डिमेंशिया स्क्रीनिंग, गैर-संचारी रोगों की जांच तथा निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। बीपी, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जांच हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां, संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम, अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव गतिविधियां तथा डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed