फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Applause rang plenty cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब बजी तालियां

Fri, 09 Dec 2016 11:46 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Applause rang plenty cultural program
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : अमर उजाला
 लिटिल फ्लावर स्कूल में पैरेंट्स डे का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी मो. इमरान ने किया। 
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। बच्चे देश के भविष्य हैं। गुरुजनों के अलावा माता-पिता को भी बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत है। फादर लोना ने स्कूल की शुरुआती संघर्षों से लेकर अब तक की बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्कूल को इस मुकाम पर पहुंचाने में क्षेत्रीय लोगों का बहुत ही सहयोग रहा। बच्चों ने स्वागत गीत, रोशनी का कोई दरिया तो है, हां कहीं पे जरूर... समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसे देख मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों से पूरा पांडाल गूंज उठा। छात्राओं ने आगंतुकों को बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अरविंद तिवारी, फादर जो जो, फादर विनोई, सुमित्रा मिश्रा, बीके शुक्ला, डा. राजेश कुमार, श्यामदेव यादव, डा. राजेश चौधरी, संजय मिश्रा, संतोष सर्राफ, राजेश सिंह मंटू, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed