फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anti rabies vaccine will also be administered at primary health centers

Deoria News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगेगी एंटी रैबीज वैक्सीन

Sat, 28 Sep 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies vaccine will also be administered at primary health centers
लार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी कुत्ता काटने की सुई उपलब्ध होगी। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा। विभाग के तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार से मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कुत्ता, बिल्ली, सियार, बंदर, चूहा के काटने पर लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगती है। लोगों को पांच डोज लगवाने के लिए सीएचसी आना पड़ता है। जिससे समय के साथ धन भी खर्च करना होता है। सीएचसी के अधीक्षक डा. बीवी सिंह ने लार के अंतर्गत आने वाले पीएचसी पर इसकी तैयारीयों का भ्रमण कर जायजा लिया। स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट को इसे लगाने के टिप्स दिए। सीएमओ राजेश कुमार झा का कहना है कि जिले के सभी पीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। इसके लिए जिले के सभी पीएचसी पर वैक्सीन की डोज भेज दी गई है। शनिवार से मरीजों को लगना शुरू हो जाएगा। जहां रेफ्रिजरेटर नहीं है उसके लिए अनटाइड फंड से खरीदने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed