फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people created a ruckus after opening the bank gate due to delay

विलंब से बैंक का गेट खोलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा

Tue, 05 Jan 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Angry people created a ruckus after opening the bank gate due to delay
बनकटा तिवारी के पंजाब नेशनल बैंक पर हंगामा करती महिलाएं - फोटो : SALEMPUR
विलंब से बैंक का गेट खोलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

घांटी बाजार (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी (एकला आम चौराहे) पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर मंगलवार को गेट विलंब से खोलने से नाराज लोगों ने बैंक के सामने जमकर हंगामा किया। बैंक पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों ने बैंककर्मियों पर लापरवाही करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि बैंक के जिम्मेदारों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

भटनी के पीएनबी शाखा बनकटा तिवारी पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्राहक आते हैं। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक कर्मचारी समय से नहीं आते और जब आते हैं तो एक घंटे बैंक अंदर से बंद कर समय बर्बाद करते हैं। जब कोई ग्राहक इनसे कुछ कहता है तो डांट कर भगा देते हैं। कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से ग्राहकों में नाराजगी है। घांटी के थवईटोला निवासी गोलू खान ने कहा कि एक सप्ताह से रोज आता हूं, लेकिन आज तक बैंक से रुपये नहीं मिले। साहोपार की रहने वाली मुन्नी देवी का आरोप है कि चार दिन से बैंक का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन आज तक पैसे नहीं मिले। जिसके चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। सुबह छह बजे से लाइन में खड़े जंगबहादुर यादव, हरिशचंद कुशवाहा, उषा देवी, सुशीला देवी, मीना देवी, कुंती देवी, मखबुल खान, रमेश प्रसाद समेत दर्जनों ग्राहकों ने बताया कि बैंक का चक्कर हर रोज लगाना पड़ रहा है, लेकिन बैंककर्मियों की लापरवाही के चलते समय से अपने ही रुपये नहीं निकल पा रहा है। जिसके कारण खेती-किसानी के साथ-साथ दैनिक खर्च उधारी पर चल रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कही है। इस संबंध में सहायक प्रबंधक अर्पित कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बैंक परिसर में पांच-पांच लोगों को ही आने दिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया था। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया है। दुर्व्यवहार करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed