{"_id":"62278fb1fe25002f6b62106a","slug":"angered-by-the-beating-set-fire-to-his-bike-in-dewariya-deoria-news-gkp429326592","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से नाराज होकर अपनी बाइक में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से नाराज होकर अपनी बाइक में लगा दी आग
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामने युवक ने बाइक में लगाई आग।
- फोटो : DEORIA
पिटाई से नाराज होकर अपनी बाइक में लगा दी आग
देवरिया। पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले एक युवक को पीटने का आरोप सुपरवाइजर पर लगा। इससे गुस्से में आकर युवक ने खुद की बाइक में आग लगा दी। उसकी बाइक धू-धूकर जलने लगी।
शहर में न्यू कालोनी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने वाला युवक पोस्टमार्टम हाउस पर काम करते हैं। दोपहर में मेडिकल कॉलेज रोड पर बैरिकेडिंग होने के कारण निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने किनारे होने के लिए कह दिया। वह बाइक को सड़के किनारे लगा रहा था कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे एक सुपरवाइजर से उसकी बहस हो गई।
कुछ ही देर में दोनों में हाथापाई होने लगी। युवक का आरोप है कि सुपरवाइजर ने उसकी और उसके भाई की पिटाई कर दी और अभद्र भाषा में इस्तेमाल किया। इससे नाराज होकर युवक ने बाइक में आग लगा दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाइक काफी हद तक जल गई थी। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने खुद बाइक जलाई है। मामले की जांच की जा रही है।