फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anganwadi workers demonstrated at the Collectorate.

Deoria News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated at the Collectorate.
देवरिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर नगर में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का समूह सुभाष चौक पर एकत्रित हुआ। यहां से कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी चैंबर के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगीं। वह मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपना चाहती थीं पर जिलाधिकारी अपने चैंबर में नहीं थीं। इस पर आंगनबाड़ी कर्मी वहीं जमीन पर बैठकर जिलाधिकारी के आने का इंतजार करने लगीं। सूचना पाकर सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए। आंगनबाड़ी कर्मीं डीएम से मिलकर ज्ञापन देने की बात अड़ गईं।
विज्ञापन

कोतवाल ने कर्मियों की बात फोन पर डीएम दिव्या मित्तल से कराई। डीएम ने कर्मचारियों से उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में सुनीता यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed