फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   anganbadi workers are awaring brides

दुल्हनों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
anganbadi workers are awaring brides
दुल्हनों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

देवरिया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इस बार बहुओं से शत-प्रतिशत मतदान कराने की कवायद की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नई दुल्हनों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहु व युवतियों को मतदान के लिए जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार के मतदाताओं की संख्या नोट कर रही हैं। जिन घरों में नई बहू व युवतियां हैं, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। वोट डालना क्यों जरूरी है, वोट डालने की प्रक्रिया, मतदान के लिए अभिलेख, वोटर क्रम संख्या आदि जानकारी दे रही हैं। बहू व युवतियों का व्हाट्सएप मोबाइल नंबर लेकर मतदाता जागरुकता संबंधी पोस्ट भेजे जा रहे हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब तक दो लाख 13 हजार 637 परिवारों से संपर्क साधा है। डोर-टू-डोर मतदाता जागरुकता का यह क्रम जारी है।
विज्ञापन

विशेष मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
देवरिया। स्वीप कमेटी की बैठक बुधवार को गौरीबाजार बीआरसी पर हुई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात राय ने 18 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले विशेष मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहा कि विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट के सदस्यों व शिक्षकों की सहायता से लोगों को मतदान के लिएजागरुक किया जाएगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित गए 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा कराने की शपथ दिलाई। स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी ने आयोजित किए जाने वाले मेहंदी, रंगोली, मतदाता जागरुकता संबंधी नाटिका, स्लोगन, रैली आदि कार्यक्रमों के लिए सुझाव दिए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिखर शिवम त्रिपाठी, रामकिशोर मौर्य, विज्ञान सिंह,जय शिव चंद, ईश्वर दयाल, संजय सिंह ,तेजेंद्र मोहन सिंह, आनंद ईश्वर सिंह, आलोक कुमार सिंह, नसीब अली, भीम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्र, नूरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान
देवरिया। जनपद में चलाए जा रहे मतदान जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को ऐशमाउंट द चिल्ड्रेन एकेडमी, खोरीबारी, रामपुर, भटनी में छात्रों ने रैली निकाली। हस्ताक्षर अभियान एवं डोर-टू-डोर सर्वे करके लोगों से तीन मार्च को मतदान की अपील की। प्रबंधक धीरेंद्र प्रकाश राय ने ग्रामीणों से बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान की बात कही। कार्यक्रम में छठी से ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सिद्धार्थ, कृष्णा, नंदिनी, शिवांगी, जावेद, अवनीत, आयुषी, तबस्सुम, कृष, आदर्श, अर्पिता, सबा, शाहिद, सर्वेश, मरजीना, रौनक, प्रतीक, विनय, संस्कृति, रुबीना, प्रशांत, प्रियांशु, प्रिया, गायत्री शामिल हुए।

नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया
भटनी। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। क्षेत्र के एस माउंट चिल्ड्रेन एकेडमी खोरीबारी के छात्रों ने बुधवार को रैली निकाली। चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये भी अस्सी फीसदी मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को प्रबंधक धीरेंद्र प्रकाश राय ने झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से खोरीबारी, लक्ष्मीपुर बाजार, मठिया, रामपुर, डेमुसा, बलुआ अफगान, शिवराजपुर आदि गांवों के लोगों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राएं जन जन का फर्ज है, वोट डालना गर्व है, बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता जैसे नारे लगा कर आम जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। इसके अलावा छात्रों द्वारा रामपुर व बलुआ अफगान चौराहे पर नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम मिश्र ने कहा कि महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाना होगा तभी हम सर्वाधिक मतदान लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए गांव स्तर पर व्हील चेयर की ब्यवस्था की जा रही है। हम सबको एकजुट होकर मतदान बढ़ाने में प्रयास करना है। इस दौरान रजनीश मल्ल, एनपी मिश्र, अंकित सिंह, परवेज अंसारी, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed