{"_id":"5aaaac844f1c1bc1758b5a61","slug":"anarchy-even-in-no-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में भी अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में भी अराजकता
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीसी रोड पर नो एंट्री के बावजूद दिनभर चलते है भारी वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नो एंट्री तो नाम की है। इसे चंद रुपये में बेचकर हादसों को न्योता दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही शहर के नो एंट्री जोन में हो रहा है। शहर का भीतरी इलाका कोतवाली रोड हो या फिर सीसी रोड, यह एरिया नो एंट्री जोन में आता है। यहां सुबह आठ से रात आठ बजे तक घोषित तौर पर नो एंट्री है मगर दिन भर भारी वाहन इस रोड पर गुजरते हैं। इससे जाम की समस्या तो होती ही है, हादसे भी होते हैं। कुल मिलाकर इन मार्गों पर अराजक यातायात व्यवस्था से लोगों को दो-चार होना पड़ता है।
पिछले दिनों खोराराम रोड पर परीक्षा देने आ रही साइकिल सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। यह रोड भी नो एंट्री जोन में आता है। मगर हालत यह है कि यहां कभी भी भारी वाहन दौड़ते देखे जा सकते हैं। नो एंट्री बोर्ड झाड़ी के बीच लगा है। इससे आम लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि यह रोड नो एंट्री जोन में आता है।
सीसी रोड पर स्कूलों की भरमार है। अब इस एरिया में आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसी रोड से होते हुए भारी वाहन उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र जाते हैं। यातायात पुलिस का ज्यादा जोर गोरखपुर-देवरिया रोड पर रहता है। क्योंकि इस रोड पर कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस आदि सरकारी कार्यालय हैं। अफसर जाम में न फंसे, इसलिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पुलिस प्रशासन इसी रोड पर पसीना बहाते हैं। ऐसे में उनका ध्यान सीसी रोड पर नहीं जाता है। मौके का फायदा उठा कर चालक सीसी रोड पर बेधड़क भारी वाहन दौड़ाते हैं। इस रोड पर बना निर्भया बूथ के पुलिसकर्मी बाइक सवारों का ही चालान करते हैं। उनकी नजर भारी वाहनों पर नहीं पड़ती।
विज्ञापन
12 मार्च को रुद्रपुर कोतवाली इलाके के जोड़ौरा बाजार गांव के मिश्रौलिया टोले के रहने वाले पप्पू प्रजापति की 14 वर्षीय बेटी निधि कतरारी के पीडी एकेडमी में नौंवी की परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर 12 बजे कुर्ना नाला पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह एक ताजा उदाहरण है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता, जिस दिन इस सीसी रोड में कोई हादसा न हो। कभी साइकिल सवार भारी वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो जाते हैं तो कभी स्कूली छात्र।