फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anarchists sabotage CHC

सीएचसी पर अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़

Sat, 19 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anarchists sabotage CHC
देसही देवरिया के रामपुर कारखाना के पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर अराजकतत्वो ने किया तोडफोड। - फोटो : DEORIA
सीएचसी पर अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने पहुंचकर तोड़फोड़ की। इससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी मच गई। सीएचसी प्रभारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर शुक्रवार की रात को कुछ अराजक तत्वों ने परिसर के अंदर घुसकर कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर सीएचसी पर तोड़फोड़ शुरू कर दिए। अराजक तत्वों ने परिसर के अंदर मेन दरवाजा और खिड़की के शीशे एवं मरीजों के बैठने के लिए लगे टेबल व फाइबर बेंच को भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपित स्वास्थ्यकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक डॉक्टर का एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय मामला को शांत करा दिया गया था। शायद उसी बात को लेकर रात को कुछ लोग अंदर घुसकर तोड़फोड़ किए।
विज्ञापन

उधर, प्रधान प्रतिनिधि सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि रात के समय कुछ लोगों ने परिसर के अंदर दाखिल होकर तोड़फोड़ करके सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाया। आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए जरूरी है कि अस्पताल परिसर में विशेष तौर पर रात को पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया की मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed