{"_id":"64e4f892f3227dc4bf0e430e","slug":"anarchists-broke-the-plaque-in-memory-of-the-martyrs-anger-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4856-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अराजकतत्वों ने तोड़ा शहीदों की याद में लगा शिलापट्ट, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अराजकतत्वों ने तोड़ा शहीदों की याद में लगा शिलापट्ट, आक्रोश
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के हरपुर निजाम गांव के ब्रह्म स्थान के पास शहीदों की याद में लगे शिलापट्ट को सोमवार की देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त शिलापट्ट को देखकर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर निजाम उर्फ हनुमानगंज कि ग्राम प्रधान रंभा देवी, इंद्रजीत कनौजिया, हरिकिशुन पटेल, राम नारायण यादव, रमा यादव, देवेंद्र सिंह पटेल, ओमप्रकाश कनौजिया आदि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव के ब्रह्म स्थान के पास स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की याद में एक शिलापट्ट लगाया गया था। जिसको रात में कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।