फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an youngster kidnapped

सलेमपुर से किशोर का अपहरण

Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
an youngster kidnapped
अपहृत सनी खरवार - फोटो : SALEMPUR
सलेमपुर से किशोर का अपहरण
विज्ञापन

एक डॉक्टर के घर जाने की बात कह कर घर से निकला था किशोर
अपहरण की सूचना किशोर ने खुद अपने मोबाइल से परिजनों को दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव के एक किशोर के सलेमपुर नगर से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत किशोर ने अपने फोन से परिजनों को इसकी सूचना दी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस अपहृत किशोर के परिवार लोगों सहित तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी सनी खरवार (17) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर से सलेमपुर के एक व्यक्ति से मिलने की बात कह कर निकला। उसके बाद उसने दोपहर करीब 2:30 बजे चचेरे भाई विनोद को फोन कर सूचना दी कि मुझे कुछ अज्ञात लोग जबरन चारपहिया वाहन की डिकी में बैठा लिए हैं। उसने बताया कि मेरा अपहरण सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से हुआ है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसका फोन सुनने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ लोगों से बातचीत की। पुलिस अपहृत के परिवार के दो और गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक किशोर चेरो चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर रहता था। वहां के डॉक्टर का निधन तकरीबन पांच माह पूर्व हो गया। इसके बाद उसका क्लीनिक बंद हो गया। किशोर अपने घर रहने लगा। किशोर सोमवार को अपनी मां से यह कहकर घर से निकला कि डॉक्टर साहब के परिवार के लोग बुला रहे हैं। मैं वहीं जा रहा हूं। शाम तक आ जाऊंगा। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि फोन पर सूचना मिली है। किशोर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसकी लोकेशन गोरखपुर मिल रही है। मोबाइल बंद है। मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed