{"_id":"6605c7b71c90bf6a410db5da","slug":"an-woman-lost-deoria-news-c-208-1-deo1004-122209-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया दवा कराने गई महिला नहीं लौटी घर, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया दवा कराने गई महिला नहीं लौटी घर, पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 29 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव की रहने वाली है मोनिका देवी
बड़े बेटे ने मगहरा चौराहा पर ऑटो में ले जाकर बैठाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव की एक महिला बुधवार को देवरिया दवा कराने निकली, लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटी है। परिजन पूरी रात देवरिया की गली-गली, रेलवे स्टेशन और आसपास गांवों में ढूंढते रहे। जब महिला का कहीं पता नहीं चला तो पति ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। उधर, पत्नी के लापता होने की सूचना पर पति प्रयागराज से बृहस्पतिवार सुबह ही घर पहुंचे हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी मोनिका देवी (28) अपने दो बच्चों को लेकर घर पर रहती हैं। पति सुरेन्द्र यादव प्रयागराज में रहकर वेल्डिंग का काम करते हैं। बुधवार को मोनिका देवी को देवरिया भटवलिया चौराहे पर दवा कराने जाना था। बड़ा बेटा सन्नी कुमार यादव मां को बाइक से लेजाकर मगहरा चौराहा पर एक ऑटो में बैठाकर घर चला गया।
बताया जा रहा है कि ऑटो पर बैठने के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद ही मोनिका का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो बेटा सन्नी और सूरज दोनों मां के पास बार-बार फोन लगाने लगे। लेकिन फोन स्विच ऑफ ही बताता रहा। इसके बाद लड़के अपने चाचा से यह बात बताएं। सभी लोगों ने मिलकर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मोनिका देवी जेवरात भी पहनी हुई थीं। उधर, परिजन सबसे पहले मगहरा चौराहा, फिर देवरिया के लिए निकले। देवरिया में भटवलिया से लेकर मालवीय रोड, अंसारी रोड, कोतवाली, राघवनगर, सीसी रोड, हनुमान मंदिर रोड सहित अन्य कई मोहल्लों और रेलवे स्टेशन पर ढूंढते रहे।
अंत में थक-हार कर बृहस्पतिवार को जब सुरेंद्र घर पहुंचे तो उन्हें लेकर बेटे थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।