फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman flew away for delhi

Deoria News: फेसबुक पर युवक से लगा दिल तो पहुंच गई दिल्ली

Thu, 15 Dec 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
an woman flew away for delhi
फेसबुक पर युवक से लगा दिल तो पहुंच गई दिल्ली
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गां की दो बच्चों की मां पति को छोड़कर भागी
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां का दिल एक युवक से फेसबुक पर लगा तो वह उसके साथ रहने दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली से 40 किमी दूर एक गांव के अविवाहित युवक से प्यार हो गया। एक माह पहले पति और बच्चों को छोड़कर भागी 35 वर्षीय महिला को 32 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से पकड़ककर पति व पिता को सौंप दिया। इस मामले में महिला के पिता व पति एक-दूसरे पर गायब करने का आरोप लगा रहे थे। पिता की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता 12 नवंबर की रात अचानक घर से लापता हो गई। पति ने ससुराल में पता लगाया तो उल्टे महिला के पिता ने उसके पति पर ही गायब करने का आरोप लगा दिया। मामला पहले लार थाना पहुंचा। उसके बाद विवाहिता के रुद्रपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने एसपी से शिकायत की। इसमें कहा कि उसकी पुत्री, पति के साथ मेहरौना में रहती थी। वह गायब हो गई है। इसके बाद लार पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस विवाहिता के पति के पास पहुंची, तो वह दो बच्चों के साथ घर पर मिला।
विज्ञापन

इसके बाद ससुर और दामाद एक दूसरे पर उसे गायब करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो महिला की लोकेशन दिल्ली के एक घनी बस्ती में मिली। पुलिस ने उसे पकड़कर और पति और पिता को संयुक्त रूप से सौंप दिया। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने गायब महिला को महिला पुलिस के सहयोग से पकड़कर उसके स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed