फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman body found in bush

युवती की लाश मिली, हत्या की आशंका

Mon, 04 May 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
an woman body found in bush
युवती की लाश मिली, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मृतका की मां ने लगाया पड़ोसी गांव के युवक पर आरोप
एकडंगा गांव का मामला, झाड़ी में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। एकडंगा गांव में सोमवार सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया तो गांव वाले पहुंच गए। शिनाख्त रीमा (22) के रूप में हुई। एसडीएम, सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की मां ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भटनी के एकडंगा गांव निवासी शंकर पासवान की बेटी रीमा (22) की शादी एक साल पूर्व बहराइच जिले के बलसिया गांव में वीरेंद्र पासवान के साथ हुई थी। रीमा ससुराल से 14 फरवरी को बीमार मां को देखने भाई के साथ एकडंगा आई और मायके में ही रहने लगी थी। रविवार रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए। सोमवार सुबह परिजन रीमा को उठाने उसके कमरे में पहुंचे तो वह गायब मिली। घरवाले अभी उसे ढूंढ ही रहे थे कि गांव के पश्चिम दिशा में बगीचे में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने उसका शव झाड़ियों में देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार वाले पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसओ भीष्मपाल सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। झाड़ियों से शव निकालने पर रीमा के गले पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सलेमपुर संजीव यादव और सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की मां अशरफी देवी ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि आरोपी युवक से अक्सर रीमा की फोन पर बात होती थी। शंकर पासवान की सात बेटियों में रीमा सबसे छोटी जबकि तीन भाइयों से बड़ी थी। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि रीमा के गले में निशान और स्थिति से हत्या होना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट
शव देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे परिजन
भटनी। एकडंगा गांव में शंकर पासवान की बेटी रीमा का शव देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। मां को तो मानो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसकी बेटी अब सदा के लिए उनसे दूर हो गई है। वह बार-बार उसे पकड़ कर उठा रही थीं। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजन फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज
भटनी। रीमा हमेशा अपने साथ मोबाइल रखती थी। इससे वह ससुराल में पति और सास से बात करती थी। घटना के बाद से उसका मोबाइल गायब है। पुलिस गायब मोबाइल ढूंढने में लगी है। रीमा की मां ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह उसे परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed