फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman beaten died

Deoria News: लाठी से पीटकर महिला की हत्या, गाड़ी को साइड देने के लेकर शुरू हुआ विवाद

Mon, 26 Dec 2022 02:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 02:13 PM IST
सार

मृतका के बेटे गफ्फार की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। इस बाबत सुरौली थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि मृतका के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश हो रही है।

विज्ञापन
an woman beaten died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अम्मा टोला राजी बेेलवा में शनिवार को एक महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। गांव के कुछ लोगों से बाइक को साइड देने को लेकर मृतक महिला के बेटे से विवाद हुआ था। आरोप है कि घर पहुंचकर विपक्षियों ने महिला और उसके बेटे को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस मृत महिला के बेटे गफ्फार की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। गांव में पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम अम्मा टोला बेलवा राजी के रहने वाले मजीद का बेटा गफ्फार और उनकी पत्नी लैला खातून (45) बाइक से गांव में राशन लेने गए थे। शाम चार बजे मां-बेटे राशन लेकर लौट रहे थे। लौटते समय बाइक से गांव के युवक को साइड देने के दौरान धक्का लग गया।
विज्ञापन


बकौल गफ्फार वे लोग मारपीट पर आमादा हो गए। बीच-बचाव कर दोनों मां-बेटे घर आ गए। तभी पांच लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने मां-बेटे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में लैला खातून के सिर पर लाठी लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव आया तो चारों ओर सन्नाटा पसर गया। मृतका के बेटे गफ्फार की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। इस बाबत सुरौली थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि मृतका के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed