फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman beaten died

Deoria News: दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर महिला की हत्या, पांच गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
an woman beaten died
राघवापुर में महिला के मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी।संवाद
- 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। होली के दिन सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में दरवाजे पर शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला वासमती देवी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना में महिला के पति सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छह आरोपी अब भी फरार हैं।



घटना के बाद मौके पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल राहुल सिंह पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और तनाव को देखते हुए देर रात पुलिस तैनात रही। मामले में मृतका के पति नेबूलाल की तहरीर पर कोतवाली प़ुलिस ने गांव के ही मुकेश, अंगेश, चंद्रदेव, महातम, संदीप, राजन, गौतम, रामअशीष की पत्नी नाम अज्ञात, जगनू, झगरू, रवि के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


होली के रंग में पड़ गया भंग
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में होली के दिन महिला की हत्या के बाद पूरे गांव में रंग में भंग पड़ गया। हर पल पुुलिस के सायरन की आवाज सुनाई पड़ रही थी। देर शाम जब घर शव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। नेबूलाल के घर के लोगों को क्या पता था कि होली की मौज-मस्ती पल भर में ही शोक में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघवापुर गांव निवासी नेबूलाल के दरवाजे पर बुधवार को गांव के ही कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान वासमती देवी (58) और परिजनों ने दरवाजे पर शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इससे बौखलाए कुछ लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे से लैस होकर परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई की। हमले में वासमती (58), पति नूबेलाल (60), सावित्री (35), जितेंद्र (50) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वासमती देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed