फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an injured yoith died in hospital

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 23 Dec 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
an injured yoith died in hospital
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सरबौली गांव में बृहस्पतिवार की रात दो पट्टीदारों में हुआ था विवाद
मौत की खबर मिलते ही भोर में गांव में पहुंची पुलिस, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आरोपी की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सरबौली गांव में बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। इसमें दिलीप कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन घायल दिलीप कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली पुलिस भोर में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात में हुए विवाद के बारे में किसी पक्ष ने सूचना नहीं दी थी। पुलिस छानबीन कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed