{"_id":"6ac3efd257fd7750bb0779f4","slug":"an-fir-will-be-registered-against-the-accused-involved-in-the-assault-deoria-news-c-208-1-deo1019-193540-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के आरोपियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के आरोपियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रुपई गांव में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। अब वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रुपई गांव निवासी हरी पांडेय और बड़े बाबू पांडेय के बीच शनिवार की सुबह दरवाजे पर मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंचकर महिला के साथ मारपीट की। घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हुई हैं।
मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। संवाद