फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An accused who defrauded the lottery was arrested

लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
An accused who defrauded the lottery was arrested
लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। लाटरी का झांसा देकर 1.08 लाख की ठगी करने वाले एक शातिर को शनिवार को साइबर टीम की मदद से खुखुंदू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, दो सिम एवं 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान विकास कुमार पुत्र मदनचंद निवासी सिकंदरपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद के रुप में हुई है।
शनिवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि थाना खुखुंदू क्षेत्र के ग्राम मगहरा की शिल्पा चौहान पत्नी राजू चौहान ने शिकायत की थी कि 24 नंवबर को उनके नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर के लॉटरी का झांसा दिया। फोन पर बताया गया कि उनका 2.40 लाख रुपये एवं एक स्कूटी की लॉटरी लगी है। जिसको प्राप्त करने के नाम पर पीड़िता से कई खातों में 1,08,750 रुपये मंगा लिए गए। इस संबंध में खुखुंदू पुलिस ने फर्जीवाड़े और जिस खाते में रुपये भेजे गए उस खाताधारक गीता एवं विकास कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच साइबर टीम की ओर से की जा रही थी। इसी बीच शनिवार को विवेचक की ओर से इस मामले के अभियुक्त विकास कुमार को मुसैला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगों को फोन करके उन्हें लॉटरी का झांसा देता है तथा जो उसके बहकावे में आ जाता है उससे वह रुपये कई बैंक खातों में स्थानांतरित कराकर निकाल लेता है। शनिवार को वह बिहार भागने की फिराक में था। इस मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की एसपी ने मौके पर घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed