फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amrit Sarovar became the center of attraction

Deoria News: आकर्षण का केंद्र बना अमृत सरोवर

Sat, 03 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar became the center of attraction
देसही देवरिया के बरवा मीरछापर गांव स्थित आकर्षक अमृत सरोवर स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : bhadrawah news
देसही देवरिया। बरवा मीरछापर गांव स्थित अमृत सरोवर की बनावट और प्राकृतिक सुंदरता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विशाल सरोवर के चारों तरफ पक्की सीढ़ियां, चारों तरफ लगी रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

सरोवर के दो तरफ भव्य मंदिर और जलाशय के बीचों बीच बने तीसरे मंदिर, यहां तक पहुंचने के लिए ओवरब्रिज क्षेत्रीय पर्यटकों को सहसा अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पूरे दिन लोगों की भीड़ लग रही है। जनप्रतिनिधियों ने भी इसे और विकसित कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के पश्चिम तरफ एक विशाल सरोवर है। अप्रैल, 2022 में सरकार ने बड़े जलाशयों के विकास और पुनरुद्धार के लिए अमृत सरोवर योजना लाई। इसके तहत इस जलाशय को अमृत सरोवर के रूप में चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोवर के चारों तरफ बनी पक्की सीढ़ियां, जाली युक्त चहारदीवारी, स्ट्रीट लाइट, दो मुख्य बड़े द्वार, इंटरलॉकिंग, एक तरफ प्राचीन शिव मंदिर, पूरब तरफ दुर्गा मंदिर और सरोवर के बीचो बीच बना भगवान महादेव का मंदिर और मंदिर तक पहुंचने के लिए बना बड़ा ओवरब्रिज, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू सहित प्राकृतिक सुंदरता गांव के अलावा क्षेत्रीय पर्यटकों को भी अपनी तरफ खूब आकर्षित कर रही है।
जलाशय में मछलियों को भूजा खिलाकर उनके साथ ठिठोली कर बच्चे, आनंद लेते नहीं थक रहे। शाम होते ही पूरा परिसर रंगीन प्रकाश की रोशनी से सराबोर हो जा रहा है। देर शाम तक लोगों की भीड़ लग रही है।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सरोवर का निरीक्षण चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. विष्णु कुशवाहा ने सरोवर के लिए नाव दिलाने और पार्क बनाए जाने की मांग की। सांसद ने इन मांगों को गंभीरता से लिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी सरोवर को और विकसित करने के लिए गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed