फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amitabh Thakur appeared in court through video conferencing

Deoria News: अमिताभ ठाकुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कोर्ट में पेशी

Mon, 22 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur appeared in court through video conferencing
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 27 दिसंबर तक बढ़ गई है। वह तब तक जेल में रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी कोर्ट में पेशी हुई। इसमें कोर्ट ने उनकी न्यायिक अभिरक्षा की अवधि बढ़ा दी है।
अमिताभ ठाकुर इंडस्ट्रियल एस्टेट पुरवां में पत्नी के नाम में हेरफेर कर प्लॉट आवंटित करने के मामले में सदर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।
पिछले सप्ताह शुक्रवार और इस सप्ताह सोमवार को दो बार सुनवाई टलने के बाद मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उनके पक्ष द्वारा जमानत अर्जी पर बल न देने के कारण सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि पूरी होने पर सोमवार को उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई।
एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि अमिताभ ठाकुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई। जिसमें कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 27 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed