फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amarnath defeated the Bullet.

Deoria News: अमरनाथ ने बुलेट को दी पटकनी

Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
सार

रुद्रपुर के परषोतिमा गांव में मंडल स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबलों में कई पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं। आयोजन में स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Amarnath defeated the Bullet.
पहलवानों का हाथ मिलवा कर दंगल की शुरुआत करते सपा नेता प्रदीप यादव।

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के परषोतिमा गांव में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाईश की। पहलवानों की कुश्ती कला देख लोग रोमांचित हो उठे। रोमांचक मुकाबले में देवरिया बिरवा के अमरनाथ ने कुशीनगर के बुलेट को अंतिम क्षणों में पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया।
दंगल की शुरुआत सपा नेता प्रदीप यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। झंगहा के सत्यम और पिपरहवा के शिवम कुश्ती के दौरान लगातार एक दूसरे को मात देने का प्रयास करते रहे, पर सत्यम ने शिवम को पंजा मरोड़ कर पटक दिया। बिरवा के अभिनव ने लुअठही के ओम को अखाडे़ में आसमान दिखा कर जीत दर्ज की। देवरिया के सोनू और रुद्रपुर के आलोक के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

इमिलिहा के आनंद ने रामलक्षन क्षेत्र के धर्मवीर को कुश्ती में हरा दिया। देवरिया के जावेद और कुंभकरण गोरखपुर के बीच मुकाबला रोमांचकारी रहा, लेकिन जावेद ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राम केवल यादव, हंसनाथ यादव, सोनू यादव, मंडल सिंह, पंकज यादव, दिलीप, बैजनाथ यादव, राम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed