फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amar Ujala will give new wings to the honour of women's power.

Deoria News: नारी शक्ति के सम्मान को नई उड़ान देगा अमर उजाला

Sun, 21 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala will give new wings to the honour of women's power.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाज में अपने साहस, संघर्ष, प्रतिभा और समर्पण से नई पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला अमर उजाला प्रथमा-2026 इस वर्ष जिले में नारी सशक्तीकरण का प्रेरणादायी मंच बनने जा रहा है।
24 जून को खलीलाबाद के डीघा बाईपास स्थित होटल सोनी इंटरनेशनल में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, प्रशासन, उद्यमिता, कृषि, खेल, संस्कृति और महिला उत्थान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 60 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला का यह प्रतिष्ठित आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं की प्रेरणादायक यात्रा को समाज के सामने लाने का प्रयास है, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मंच महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने के साथ नई पीढ़ी की बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा।
कार्यक्रम को जिले के कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। इनमें कल्पित हॉस्पिटल, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल, स्पर्श हॉस्पिटल, विवेकानंद हॉस्पिटल, कस्तूरी बेकर्स, अशोका हॉस्पिटल, खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक, सिद्धार्थ ऑर्थो हॉस्पिटल, एसआर ग्रुप, पटेल हॉस्पिटल और गौरव ज्वेलर्स सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत मेंहदावल, मगहर, बेलहर कला, धर्मसिंहवा और बाघनगर उर्फ बखिरा भी इस आयोजन के सहयोगी बने हैं। अखिलेंद्र सिंह, निदेशक सोनी होटल ने कहा कि “प्रथमा-2026 महिलाओं को सम्मान और पहचान देने वाला एक सशक्त मंच है। ऐसी पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखती हैं।
प्रोपराइटर विनोद रुंगटा, गौरव ज्वेलर्स ने कहा कि नारी सशक्तीकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
अशोका हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। प्रथमा उन महिलाओं को सम्मानित करने का मंच है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता की मिसाल कायम की है।
सिद्धार्थ ऑर्थो हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन नारी शक्ति को नई पहचान और सम्मान देने का कार्य करते हैं। यह महिलाओं की उपलब्धियों को एक मंच पर लाकर उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बनाते हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार करेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान मिलने से अन्य महिलाएं भी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed