फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   altrasound center seal

भटनी में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Sat, 09 May 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
altrasound center seal
भटनी में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा, संचालक पर दर्ज होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच में पता चला कि फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य टीम ने सेंटर को सील कर मशीन को कब्जे में ले लिया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

भटनी नगर के दुर्गा मंदिर रोड पर जनसेवा हास्पिटल एवं ओंकार अल्ट्रासाउंड सेंटर स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों की मिली भगत से संचालित होता था। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग को दर किनार कर कई दिनों से अल्ट्रासाउंड किया जाता था। इसकी शिकायत किसी ने सीएमओ से की । सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। वहां मौजूद अल्ट्रासाउंड कराने आई महिलाओं से बयान टीम ने दर्ज किया। टीम में अरुण शाही, यशोदा तिवारी, एनपी तिवारी इस बाबत एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सेंटर को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कोर्ट में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed