फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Along with passenger facilities, freight arrangements will also be improved.

Deoria News: यात्री सुविधाओं के साथ सुधारी जाएगी माल ढुलाई की भी व्यवस्था

Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Along with passenger facilities, freight arrangements will also be improved.
नूनखार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मण्डल रेल प्रबंधक आशीष जैन व अन्य। स्रोत रेलवे अधिकारी - फोटो : kishatwar news
भटनी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को भटनी–कुसम्ही रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कुसम्ही, सरदार नगर, चौरीचौरा, गौरीबाजार, बैतालपुर और नूनखार रेलवे स्टेशनों तथा संबंधित गुड्स शेडों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुसम्ही रेलवे स्टेशन एवं कोल गुड्स शेड में माल ढुलाई से जुड़ी व्यवस्थाओं, लोडिंग-अनलोडिंग कार्य, सुरक्षा मानकों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुसम्ही स्टेशन के निरीक्षण में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्लेटफार्मों की स्थिति की समीक्षा की गई। स्टेशन भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के ऊपर हाईलोजन लैंप लगाने तथा रिक्त कमरों में लोको पायलट व गार्ड के लिए विश्रामालय और टीएमएस कक्ष बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरदार नगर स्टेशन एवं गुड्स साइडिंग के निरीक्षण में माल ढुलाई, साइडिंग सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन पर जोर दिया गया। गुड्स शेड में सुरक्षा मजबूत करने, प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्टेशन निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर रखे निष्प्रयोज्य सामान को हटाने, प्लेटफार्म संख्या-02 की इलेक्ट्रिकल वायरिंग दुरुस्त करने और स्टेशन परिसर की हाई-मास्ट लाइट बदलने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौरीचौरा, गौरीबाजार, बैतालपुर और नूनखार स्टेशनों पर परिचालनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, सुरक्षा उपकरण, यात्री सुविधाओं, फूड स्टाल, वाटर बूथ, प्लेटफार्मों की स्थिति और पैदल उपरिगामी पुलों के निकास का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed