फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Alok kept roaming with his wife's dead body in tractor-trolley.

Deoria News: पत्नी के शव के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से 12 घंटे घूमता रहा आलोक

Mon, 20 Nov 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Alok kept roaming with his wife's dead body in tractor-trolley.
आरोपी युवक आलोक सिंह का घर।
पैकौली, देवरिया। खेत में पत्नी की दिनदहाड़े हत्या करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर 12 घंटे तक आलोक उर्फ विपिन सिंह घूमता रहा। आरोपी का खौफ गांव में ऐसा है कि खेत में काम करने वाले लोनों ने पत्नी की हत्या करते देखा। लेकिन किसी ने बीच बचाव करने व पुलिस को सूचना देने की हिम्मत नहीं की। देर शाम को पुलिस को सूचना मिली। पुलिस बरहज और कटईलवा की तरफ ढूंढती रही, जबकि कुशीनगर के जंगल में शव ले जाकर रात में ही फेंक दिया। रविवार को आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शव बरामद किया गया।
विज्ञापन



सुरौली के सुकई परसिया गांव निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह का गांव में इतना खौफ है कि इसके मामले में कोई बोलता नहीं है। यहीं वजह रही कि दिन में ही गांव के पश्चिम तरफ खेत में आलोक ट्रैक्टर से अपनी खेत की जुताई कर रहा था। इसके अलावा आस-पास गांव के अन्य लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। दिन में करीब तीन बजे पत्नी खुशबू पहुंची और ट्रैक्टर रोकने का इशारा की। ट्रैक्टर रुकते ही छठ पूजा पर खरीदारी के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। आलोक ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आलोक ने पीटकर खुशबू की हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजे पर पहुंचा और ट्राली लेकर खेत में गया और शव को उसमें रखकर निकल गया। इस दौरान एक घंटे तक लोग देखते रहे। लोगों ने बोलना तो दूर पुलिस को जानकारी भी नहीं दी। आलोक को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जाते हुए लोगों ने फुलवरिया चौराहा पर देखा था। देर शाम को पुलिस ने गांव वालों से जानकारी ली। इसके बाद आलोक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रविवार को आलोक को पुलिस ने हिरासत में लिया तो कुशीनगर में शव फेंकने की बात समने आई। शनिवार की रात तीन बजे पत्नी का शव कुशीनगर जिले में फेंकने के बाद वहां से देवरिया के लिए चल दिया। आरोपी को लेकर कुशीनगर पहुंची सुरौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खुशबू की हत्या की जानकारी उसके भाई सेना के जवान कुलदीप को दी गई। पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
खुशबू के लिए ही छह साल पहले की थी हत्या
आलोक उर्फ विपिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। छह साल पहले पड़ोस की रहने वाली खुशबू को अपना दिल दे बैठा। दोनों के प्रेम संबंध की चर्चा गांव में आम हुई तो कई लोगों से आलोक विवाद करने लगा। इसी तरह के विवाद में गांव के सत्यनरायण कुशवाहा को पीटकर मार डाला था। पुलिस ने आलोक पर हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। दो साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद खुशबू से कोर्ट मैरिज किया। दोनों पति-पत्नी के रूप में देवरिया किराए के मकान में रहने लगे। गांव में हत्या के बाद आलोक का दहशत फैल गया। दोनों की एक बेटी है। आलोक शहर में जेसीबी चलाता था, लेकिन पत्नी से विवाद के बाद एक माह से माता-पिता के पास गांव पर रहकर खेती किसानी करता था।
----------------------------
मां को लड़ा चुका है प्रधानी का चुनाव
आलोक 2021 में अपनी मां सुशीला देवी को प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ाया था। लेकिन उसकी मां चुनाव हार गई। हालांकि गांव में आलोक अपना ही पोस्टर प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए लगाया था। महिला सीट होने के कारण मां को चुनाव मैदान में उतारा था। लोग आलोक के दरवाजे पर पहुंचे तो मां को घटना की जानकारी नहीं थी।

----------
सुबह दोस्त से रुपये उधार लेकर शव को ठिकाने लगाया
पत्नी की हत्या के बाद कुशीनगर में शव ठिकाने लगाने के बाद सुबह करीब आठ बजे आलोक शहर के सिंचाई विभाग चौराहा पर पहुंचा। उसके पैर में चप्पल नहीं था। अपने दोस्त सीसी रोड के एक निजी अस्पताल के मैनेजर से मिला और घटना की जानकारी देने के बाद उधार रुपये मांगा। स्टेडियम से मॉर्निंग वॉक कर चाय की दुकान पर मौजूद लोग पत्नी की हत्या करने की बात सुनकर दंग रह गए। वहां पर भलुअनी का एक सिपाही भी था, जो स्टेडियम में टहलने आया था। वह आरोपी आलोक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया। इसके बाद सिपाही ने सुरौली पुलिस को जानकारी दी।
------------------
- पत्नी की हत्या करने वाले आरोप पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है। जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। मृत महिला का भाई आ रहा है। उसकी तहरीर देने पर केस दर्ज किया जाएगा।
राजेश सिंह सीओ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed