फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of rigging in determining paddy purchasing centers

Deoria News: धान क्रय केंद्र निर्धारण में धांधली का आरोप

Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in determining paddy purchasing centers
जिला सहकारी संघ बरियारपुर का राजकीय धान क्रय केंद्र पर लगा ताला। संवाद
देवरिया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कुल 98 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं लेकिन इनके निर्धारण को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरोप है कि क्रय केंद्रों के चयन में भारी धांधली की गई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधान परिषद के सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक काली प्रसाद ने लार ब्लॉक में धान का क्रय केंद्र बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था लेकिन लार ब्लाॅक में एक भी क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे लार क्षेत्र के किसानों के समक्ष अपनी उपज बेचने का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि केंद्रों का निर्धारण किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए था लेकिन इसमें पक्षपात किया गया है और 80 प्रतिशत क्रय केंद्र केवल छह ब्लाॅकों में ही बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री व सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि लार ब्लॉक जैसे बड़े क्षेत्र में मात्र एक क्रय केंद्र बनाया जाना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लार के कई क्षेत्रों में चार नए क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
किसानों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते अतिरिक्त क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए गए तो किसानों को धान बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें खुले बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ सकता है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किसानों की सहूलियत के लिए लार ब्लॉक की चार साधन सहकारी समितियों को धान क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि पिपरा बोली, रकसा, उकिना खास और महुजा समितियों को क्रय केंद्र बनाए जाने से किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सीमित क्रय केंद्र होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद ने बताया की जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सहकारिता विभाग को क्रय केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए थे, परंतु सहकारिता विभाग द्वारा क्रय केंद्र को बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कुछ जगहों पर क्रय केंद्र बनाने के प्रयास जारी हैं।
भटक रहे किसान, समितियों पर लटक रहे ताले : भागलपुर। केंद्रों के निर्धारण में भारी अनियमितता की बानगी भागलपुर क्षेत्र में बना एकमात्र धान का क्रय केंद्र है। इस क्षेत्र में पिछले वर्ष चार क्रय केंद्र बनाए गए थे।
अब क्षेत्र में धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि भागलपुर क्षेत्र में बने क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ है, जिसकी वजह से किसान अपनी उपज को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि भागलपुर में और कार्यक्रम केंद्र बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी देवरिया से मांग किया था लेकिन अभी तक क्रय केंद्र नहीं बनने से किसानों के बीच घोर निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed