फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of rape

Deoria News: सीतापुर के ध्यानार्थ साले-बहनोई पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape
युवक के बहनोई ने भी मदद के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में जीजा-साले ने युवती से बनाया जबरदस्ती संबंध


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जीजा-साले ने एक युवती से शहर के एक निजी अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इनमें दुष्कर्म का एक आरोपी मदरसा शिक्षक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी युवक फरार है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

तीन वर्ष पूर्व बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक युवक ने सीतापुर की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। आरोप है कि युवक पहली बार युवती से मिलने सीतापुर गया। वहां दोनों एक होटल में मिले। युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवक युवती से निकाह की बात करके उससे लगातार मिलता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब निकाह का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इससे नाराज युवती, युवक का पता लगाते हुए उसके घर पहुंच गई। युवक ने पुनः उसे समझाकर वापस भेज दिया कि कुछ दिन बाद तुमसे निकाह करेंगे। युवती मान गई और वापस चली गई।
विज्ञापन

युवक ने जुलाई 2023 में फिर से फोन किया कि तुम देवरिया आ जाओ। तुमसे निकाह करना है। युवती देवरिया पहुंची तो युवक ने उसे अबूबकर नगर के एक निजी अस्पताल में आने के लिए कहा। युवती वहां पहुंच गई। उस अस्पताल में पहले से युवक और उसका बहनोई, जो मदरसे में शिक्षक है, मौजूद थे। युवक के बहनोई ने युवती से कहा कि मैं अपने साले को मना कर तुमसे निकाह करा दूंगा, घबराओ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती उसके झांसे में आ गई और दोनों साले-बहनोई ने उसी अस्पताल में युवती से शारीरिक संबंध बनाए। समय बीत गया। निकाह नहीं हुआ। युवती 25 जनवरी को युवक के घर गई तो युवक के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीटकर भगा दिया।

युवती ने बघौचघाट थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई। जीजा-साले तथा उनके परिजनों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक यासीन अंसारी निवासी सेमरी थाना बघौचघाट व उसके बहनोई हसन निवासी बसडीला थाना बघौचघाट, युवक के पिता मंगरू, माता आमिना व रियासत पता अज्ञात के विरुद्ध तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है। उसके बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed