फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegation of murdering a married woman and burning her body, police engaged in investigation

Deoria News: विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murdering a married woman and burning her body, police engaged in investigation
वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव की 28 वर्षीय विवाहिता अनीता चौहान शनिवार की की हत्या कर शव जलाने का आरोप मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है।
वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस मौके से दो बाइक और एक मोबाइल कब्जे में लेकर वारदात की जांच कर रही है। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिया। पति सहित परिवार के कुछ सदस्य भाग गए। बरहज थाना क्षेत्र के लबकनी गांव निवासी अनीता चौहान की शादी दो वर्ष पहले लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन निवासी विनोद चौहान से हुई थी। युवती के परिजनों ने मौखिक रूप से बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। कुछ माह से उसे प्रताड़ित किए जाने लगा था।
इसकी जानकारी बेटी फोन कर देती थी। शनिवार की रात वह करीब 10 बजे फोन पर मायक बात कर रही थी। इसी बीच पति और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद हो गया।
आरोप है की बेटी की हत्या कर शव को बाइक से ले जाकर रावतपार के गंगा राम बाबा घाट पर शनिवार की देर रात मेंं आननफानन में जला दिया गया। इसकी भनक लगते ही मायके पक्ष के लोग रविवार की सुबह बेटी के ससुराल पहुंच पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर में मौजूद सास-ससुर से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। श्मशान घाट पहुंच शव जलाए गए स्थान का निरीक्षण किया। दोपहर बाद पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने कमरे का जांच की। वहं क्षतिग्रस्त मोबाइल पड़ा था। इसके अलावा टीम ने कमरे से नमूना एकत्रित किए। एहतियात के तौर पर पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से वारदात की जांच कर रही है। तहरीर नहीं मिला है। परिजनों ने सोच विचार कर तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed