{"_id":"6043c71a8ebc3ed3f712985b","slug":"allegation-of-molestation-deoria-news-gkp3873709137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से युवक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से युवक ने की छेड़खानी
विज्ञापन
किशोरी से युवक ने की छेड़खानी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव की किशोरी के साथ शनिवार की सुबह गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके कपड़े भी फाड़ दिया।
उसपे कहा है कि शनिवार की सुबह वह अपने घर से कुछ दूरी पर पशुओं को दाना डालने के लिए गई थी। इसी बीच युवक पहुंचा और फब्तियां कसने लगा। किशोरी का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो युवक अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह वह वहां से भाग निकली। दोपहर में कोतवाली पहुंची किशोरी और उसकी मां ने तहरीर दी। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।