{"_id":"66203733fb63884100076185","slug":"allegation-of-fire-deoria-news-c-208-1-deo1004-123596-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप, प्रधान ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप, प्रधान ने दी तहरीर
Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझौवां गांव का मामला
तकरीबन 30 बीघा गेहूं की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में आग लगने की घटना में तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना एक दिन पहले की है। ग्राम प्रधान ने पड़ोस के गांव के एक शख्स के खिलाफ आगजनी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में मंगलवार दोपहर को गेहूं की फसल जलने लगी। तेज हवा के चलते पलभर में आग चारों तरफ फैल गई। इससे गांव के पचीस से तीस लोगों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवदत्त प्रसाद, नईम अंसारी, ईश्वर प्रसाद, विंदा देवी, निंदा देवी, गौतम प्रसाद, संतराज यादव, बच्चन प्रसाद, भिखम, नगीना प्रसाद समेत अन्य कई लोगों की फसल जली है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का कहना है कि बीते तीन सालों से लगातार पड़ोसी गांव का एक शख्स अपने दरवाजे पर गेहूं के डंठलों में आग लगा देता है। इससे हमारे गांव में आग चली आती है। फसल जल जाती है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए भेजा हूं। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि थाने में तहरीर दें, कार्रवाई होगी।