फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegation of beating a married woman and throwing her out of the house for dowry.

Deoria News: दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर घर से निकालने का आरोप

Mon, 23 Oct 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating a married woman and throwing her out of the house for dowry.
दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन




- पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की



बरियारपुर। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को रविवार को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही दहेज की रकम लाने पर ही घर में रहने देने की बात कही। शिकायत पर पिता ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।


बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के कटेया क्षेत्र के रहने वाले श्रवण प्रसाद मद्धेशिया ने अपनी पुत्री सुमन का विवाह जुलाई 2022 में बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर के युवक के साथ की। उन्होंने दान, दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज से बड़े ही धूमधाम बेटी को ससुराल विदा किया। आरोप है कि पति के साथ मिल कर उसके घर वाले शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित करने लगे। सुमन दहेज के लिए अपने पिता से बात की तो उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन ससुराल के लोग सुमन के माध्यम से उसके पिता से दहेज की मांग करते रहे। रविवार की शाम करीब 4:30 बजे सुमन के पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी व उनकी पुत्री व देवर सभी घर वाले ने मिलकर सुमन को कमरे से खींचकर मारने लगे और घर से बाहर निकाल दिए । सुमन के पिता श्रवण प्रसाद मद्धेशिया ने बरियारपुर थाने में तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है । थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed