{"_id":"62151f85787bb31a0763abb4","slug":"allegataion-to-make-diappear-deoria-news-gkp427817915","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को लापता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को लापता करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को लापता करने का आरोप
प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव की युवती ने बहन के ससुराल वालों पर मारपीट कर बहन को लापता करने का आरोप लगाया है। उसने बिहार के नौतन थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक, अहिल्या कुमारी पुत्री स्व. लालजी प्रसाद का आरोप है कि उनकी बड़ी बहन इंद्रावती की शादी बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में हुई थी। दो माह पूर्व बहन की विदाई कराकर उसका पति अपने घर ले गया। छह फरवरी को बहन ने फोन कर बताया कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। सात फरवरी को हम लोग उसके घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिली। उसके पति व जेठानी से बात की गई तो उन लोगों ने बताया कि इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। उसके बाद नौतन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस बाबत नौतन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। लापता विवाहिता को ढूंढने के लिए उसके ससुराल वालों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।