फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All three accused of assaulting a doctor arrested, challan issued

Deoria News: डॉक्टर से मारपीट के तीनों आरोपी धराए, चालान

Sat, 26 Oct 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
All three accused of assaulting a doctor arrested, challan issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। शहर के रुपद्रपुर मोड़ पर एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट करने के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों का 151 के तहत चालान कर दिया। पुलिस को दिए गए तहरीर में डाक्टर रत्नेश कुमार यादव ने कहा था कि मैं पेट एंड वेट क्लीनिक रुद्रपुर मोड़ के समीप चलाता हूं। बृहस्पतिवार को मैं अपने क्लीनिक में बैठा था। खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मनीष यादव, सोंदा निवासी शेखर मिश्रा (बूल्लू) एवं मईल थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी उदय प्रताप सिंह अपने साथ चार-पांच साथियों को लेकर मेरे क्लीनिक पर पहुंचे। अन्दर घुसकर गाली देते हुए तीनों लोग मिलकर मुझे पटक दिए तथा मेरा गला दबाने लगे। उनके साथ तीन-चार अज्ञात लोग भी मुझे मार रहे थे। मारकर इन लोगों ने मेरा हाथ तोड़ दिया तथा सिर पर भी गम्भीर चोट पहुंचाई। जिससे मैं बेहोश होकर वहीं गिर गया। इधर जेल चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने डॉ. रत्नेश कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर 151 के तहत चालान कर दिया।


दुकान के सामने गाड़ी खड़ा करने पर डॉक्टर ने की मारपीट
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मनीष यादव ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दुकान से थोड़ा आगे गाड़ी खड़ा कर चाय पी रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर रत्नेश कुमार यादव अपने क्लीनिक पर पहुंचे। इसके बाद गालियां बकने लगे। मैंने जब मना किया तो रॉड से मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने लगे। इसके बाद जब मैं मौके पर पहुंचा तो मारपीट पर उतारु हो गये। इसके बाद मारपीट करते हुए अपने क्लीनिक के अंदर तक पहुंच गए। मेरी गर्दन झटक दिया और हाथ को दांत से लहूलुहान कर दिया। दुकान पर बैठे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें हटाया। मनीष यादव ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed