फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ajaya became member of ddu karya parishad

गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य बने डॉ. अजय मिश्र

Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ajaya became member of ddu karya parishad
डाँ अजय मिश्र बने गो.वि.वि.कार्य परिषद के सदस्य - फोटो : DEORIA
गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य बने डॉ. अजय मिश्र
विज्ञापन

कुलपति ने पूर्व प्राचार्य को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज स्थित बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र को गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद का सदस्य बनाया गया है। कुलपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में प्रदत्त प्रावधानों का उपयोग करते हुए महाविद्यालय के शिक्षक के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है।

विश्वविद्यालय परिनियमावली में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों में दो वरिष्ठतम शिक्षक विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य नामित किए जाते हैं । इस महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. वीपी उपाध्याय पहले से ही इसके सदस्य हैं। अब प्राचीन इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मिश्र को भी दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है। गुआक्टा अध्यक्ष डॉ. केडी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू नाथ तिवारी, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. वीपी उपाध्याय, दर्शनशास्त्र के अध्यक्ष डॉ. बीपी पांडेय, डॉ.अमरेश सिंह, डॉ. रविंद्र उपाध्याय, डॉ. दर्शना श्रीवास्तव, डॉ. आरती पांडेय, डॉ. सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ. विनीत पांडेय, डॉ. आभा मिश्र, उमेश, डॉ. अब्दुल हसीब, डॉ. गायत्री मिश्र, डॉ. ओपी शुक्ला, पूर्व प्राचार्य डॉ. एमपी कुशवाहा, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. विनय रावत, दीपक मिश्र शाका, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार जायसवाल आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed