{"_id":"6591b879e6e0b294ee027df4","slug":"aim-to-develop-deoria-train-runs-from-devbhoomi-to-ayodhyaaim-to-develop-deoria-train-runs-from-devbhoomi-to-ayodhya-deoria-news-c-208-1-deo1003-16503-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया को विकसित करना उद्देश्य, देवभूमि से अयोध्या के लिए चली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया को विकसित करना उद्देश्य, देवभूमि से अयोध्या के लिए चली ट्रेन
Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रेलवे सहित इंफ्रास्ट्रक्चर में शहर काफी मजबूत हुआ है। शहर की मुख्य सड़क पर जाम के अलावा अन्य परेशानी भी लोगों को झेलनी पड़ती थी। इसके लिए देवरिया बाइपास प्रक्रिया में आया, वहीं भटनी से लखनऊ के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। देवभूमि से अयोध्या तक सीधे लोग ट्रेन से पहुंच जाएंगे। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र उसरा में जहां आवास बने थे, वहां अब कल-कारखाने लग गए हैं।
ये बात रविवार को सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने पत्रकारों वार्ता कहीं। उन्होंने कहा कि देवरिया को विकसित करना मेरा उद्देश्य है। दस हजार से अधिक बुजुर्गों को 25 करोड़ की लागत से उपकरण वितरित कराया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले के लोगों को वाराणसी व प्रयागराज जाने के लिए गोरखपुर से जाना पड़ता था। अब तमकुहीराज से सलेमपुर-बेल्थरा रोड होते हुए हाईवे की मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण से 70 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
जमीन के अभाव में कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण यहां नहीं हो सका। देवरिया लोकसभा क्षेत्र के कुशीनगर जिले में बाबू गेना सिंह गन्ना शोध संस्थान में निर्माण होगा। रजवटिया में बहुउद्देशीय हब बन रहा है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित हुआ है। भगवान श्रीराम का नाम लेकर नए साल की शुरूआत करने को कहा।