फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister met the family of Constable Vivek and consoled them

Deoria News: कांस्टेबल विवेक के परिजनों से मिले कृषि मंत्री, बंधाया ढांढ़स

Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister met the family of Constable Vivek and consoled them
तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनरिया में पहुंचकर मृत कांस्टेबल के परिजनों को ढांढस बंधाते कृष
तरकुलवा। ग्राम सोहनरिया टोला चिउटहा निवासी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष नागमणि सिंह के बेटे कांस्टेबल विवेक सिंह (29) की होली के दिन बुधवार को गोरखपुर से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहनरिया के टोला चिउटहा निवासी नागमणि सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनका बड़ा बेटा विवेक सिंह (29) पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर एडीजी कार्यालय में थी। बुधवार को दोपहर तक होली की इमरजेंसी ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से होली मनाने घर के लिए निकले थे। रास्ते में माड़ापार के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और प्रदेश की सरकार उनके साथ खड़ी है। कृषि मंत्री मृत कांस्टेबल की मां मंजू देवी से भी मिले। मां की चीख-पुकार सुनकर वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विवेक को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन इस दुख की घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से मृत कांस्टेबल के परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, राजू भारती, जीवन पति त्रिपाठी, संतोष पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed